Site icon Thenews15.in

मगरमच्छ दिखने से इलाके में फैली दहशत

 वन विभाग से लोगों ने की अपील, वीडियो वायरल

 कटिहार। कटिहार के मनिहारी गंगा तट पर मगरमच्छ दिखे जाने से लोग सहमे हुए हैं , पिछले कुछ दिनों से मनिहारी गंगा घाट से जुड़े गांधी टोला इलाके में लगातार एक मगरमच्छ देखा जा रहा है।
कटिहार जिले के मनिहारी गंगा तट पर स्थित गांधी टोला इलाके में मगरमच्छ का आतंक लोगों पर छाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक विशाल मगरमच्छ लगातार गंगा नदी में देखा जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
माना जा रहा है कि हाल ही की बाढ़ के दौरान यह मगरमच्छ अपना रास्ता भटककर यहां पहुंच गया। मगरमच्छ के दिखाई देने के बाद से ही स्थानीय लोग नदी में स्नान या अन्य किसी काम के लिए जाने से डर रहे हैं।
स्थानीय लोग वन विभाग और प्रशासन से जल्द मगरमच्छ को पकड़ कर उचित स्थान में छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

Exit mobile version