खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में अकबरी गांव के सरकारी हाई स्कूल में शुक्रवार को तड़के अज्ञात हमलावरों ने विस्फोटक सामग्री से हमला किया, जिससे स्कूल की कई कक्षाएं ध्वस्त हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हमला गुल इमाम पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुआ। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के splinter groups सक्रिय हैं, जो अक्सर लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ स्कूलों को निशाना बनाते हैं। पिछले एक दशक में इस प्रांत में 450 से अधिक स्कूल ऐसे हमलों में नष्ट हो चुके हैं, जिससे छात्रों को पढ़ाई छोड़ने या खंडहरों के बीच पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
पाकिस्तान : सरकारी स्कूल में धमाका

