Site icon Thenews15.in

अंजलि से प्यार-शादी-धोखा और फिर मर्डर, इश्क में मौत की दर्दनाक कहानी

 कटिहार। मोहब्बत की महक में मदहोश प्रेमी युगल मुस्कुराए, फिर रुलाए और बाद में ऐसा हुआ अंत जिसे जानकर रह दंग जाएंगे, कटिहार पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी मोहब्बत को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया।
1 अगस्त को हुए इस कांड को लेकर पुलिस ने तफ्तीश के बाद जो खुलासा किया वह हैरान कर देने वाला था। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि 4 साल से अंजलि और अमोद एक दूसरे से मोहब्बत करते थे, इसी बीच अंजलि का प्राइवेट वीडियो आमोद ने बना लिया था। और बाद में वह वायरल हो गया, इस रुसवाई से अंजलि ने केस कर दिया, केस लगभग अंतिम चरण में था और आखिरी गवाही बची थी, जिससे पहले आमोद ने 1 अगस्त की रात अपनी मां के साथ सोई अंजलि को अपने दो और साथियों के साथ कनपटी पर गोली दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही अंजलि मौत हो गई.
पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि आमोद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर पूर्णिया के टीका पट्टी से अमोद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से अंजलि को सूट करने वाला पिस्टल भी बरामद किया गया है। बरहाल मोहब्बत में मासूमियत के बजाय मस्तिष्क का मन पढ़ने की जरूरत है, अन्यथा अंजाम ऐसे ही भयावाह सामने आते रहेंगे।

Exit mobile version