ओवैसी ने मुस्लिम महिलाओं के समर्थन वाले बयान पर पीएम को घेरा  

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वे गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रचार करेंगे। ये पूछने पर कि क्या वे चंद्रशेखर के लिए प्रचार करेंगे, ओवैसी ने कहा कि इस पर बात करेंगे

द न्यूज 15 
लखनऊ । पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक रैली के दौरान कहा था कि जब मुस्लिम बहन-बेटियों का समर्थन खुलेआम बीजेपी को मिलने लगा तो वोटों के ठेकेदारों की नींद ही  हराम हो गई है। उनके इस दावे पर एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी उन मुस्लिम महिलाओं से क्या बोलेंगे जिनको कॉलेज और स्कूल में हिजाब पहनकर जाने से रोका गया।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आपने संसद में कहा था कि एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंम्प्युटर होगा, लेकिन सिर पर कपड़ा पहन लेने से आप तो उसे शिक्षा से वंचित कर देंगे। ये तो मोदी जी की मोहम्मत है।” कर्नाटक हिजाब मामले पर उन्होंने कहा, “वो 6 लड़कियां हमेशा से हिजाब पहन रही थीं, कॉलेज ने अचानक ये नियम बनाया।”
आपको पता है कि आप आग से खेल रहे हैं? इस पर ओवैसी ने कहा, “मेरी जिंदगी बादशाहों के महल से निकलकर शुरू नहीं हुई, न मैं गुलाब के बाग से निकलकर आया हूं। अब तक कांटों का सफर रहा है और आगे भी रहा तो.. गोली चल गई हम पर, हम तो पुलिस की लाठियां खा चुके हैं।”
यूपी के चुनाव में आप खुद को कहां खड़ा पाते हैं? इस पर ओवैसी ने कहा, “हमारी स्थिति ठीक है, पहले से बेहतर प्रदर्शन हम करेंगे, दो चरण के चुनाव हो चुके हैं, हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।” 2017 में 38 सीटों पर लड़ने के बावजूद कुछ हासिल नहीं होने के सवाल पर ओवैसी ने कहा, “तब ऐसा चुनाव था जिसमें मुझे एकदम टाइम नहीं मिला, संगठन पर काम करने और पार्टी के प्रचार करने का। तब अखिलेश की सरकार थी और हमको अनुमति देने के बाद उसे रद्द किया जाता था।”
एआईएमआईएम चीफ ने आगे कहा, “हम भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का हिस्सा हैं, 10 मार्च को आप नतीजे देखिएगा।” आपने अखिलेश के खिलाफ और सीएम योगी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे लेकिन ओपी राजभर के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा कर दिया। इस पर ओवैसी ने हंसते हुए कहा, “इश्क है उनसे।”

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार