दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, ’10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली?
हमारा सिर्फ एक एजेंडा- CJP
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि हमारा एकमात्र एजेंडा है – भारत की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.किसी भी भ्रामक रणनीति के झांसे में न आएं!
कार्रवाई की बजाय हमारी पोस्ट डिलीट करवा रहे- दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के आरोप में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान दे रही है.
उन्होंने कहा, ‘मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है. सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय, वे अन्य कामों में लगे हुए हैं, जैसे हमारे अकाउंट हैक करना और हमारी पोस्ट को डिलीट करवाना. आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस मंच से मिटा नहीं सकते.’ उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जल्द ही प्रदर्शन में शामिल होंगे और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.

