व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक का आयोजन

बिजनौर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिo 74/22 बिजनौर की बैठक जिला महामंत्री खगेश कुमार शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल और संचालन खगेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल जैन की उपस्थिति में अंकित गोयल के प्रस्ताव रखा कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। जिस पर निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री से मिलकर अधिकारियों द्वारा किया जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न पर वार्ता की जाएगी, जिसकी रूप रेखा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल जैन द्वारा तैयार होगी। मांग की गई कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में संजीव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल जिला संगठन मंत्री, पंकज शर्मा जिला मंत्री, अंकित गोयल जिला सह संगठन मंत्री, आर के अहलावत नगर संरक्षक, प्रमोद कुमार नामदेव नगर महा मंत्री, अशोक कुमार शर्मा नगर मंत्री, नवीन अग्रवाल इकाई अध्यक्ष, अरविन्द ठाकुर इकाई अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, कमरुदीन आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    बाबा साहेब की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर गोष्ठी का आयोजन

    नगर पालिका परिषद में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती द न्यूज 15 ब्यूरो  बिजनौर । सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 की…

    यह सेना-वेना सब नकली है : अखिलेश यादव 

    करणी सेना के विरोध के बीच सपा मुखिया ने किया रामजी लाल सुमन का समर्थन द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। आगरा में राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 6 views
    राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

    “चौंच भर प्यास”

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 6 views
    “चौंच भर प्यास”

    अमित शाह की यह बात तो हर किसी को मान लेनी चाहिए!

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 5 views
    अमित शाह की यह बात तो हर किसी को मान लेनी चाहिए!

    घर की कलह से बिगड़ते बच्चों के संस्कार

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 4 views
    घर की कलह से बिगड़ते बच्चों के संस्कार