Site icon Thenews15.in

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म की मार्मिक कथा का वर्णन हुआ

देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 स्थित प्राचीन मंदिर शिव शक्ति धाम पॉकेट 12 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म, शुकदेव जन्म आदि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना वंदना कराईं । शुकदेव जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे हैं , माता को नींद आ जाती है और उनकी जगह एक तोता हुंकारी भरने लगता है। जब शिव जी को पता चला तो उन्होंने शुक को मारने के लिए त्रशूल छोड़ दिया। तीनों लोकों में भागता शूक व्यास जी के आश्रम पहुंचा और उनकी पत्नी के मुख से गर्भाशय में पहुंच गया जहां वह बारह वर्ष तक रहे और भगवान कृष्ण के आश्वासन के बाद जन्म लिया। कथा रोजाना 5 बजे से 8 बजे तक हो रही है। सृष्टि वर्णन, कथा में सती शिव विवाह, कपिल उपाख्यान आदि प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आप सभी भगवत चरण अनुरागी भक्तजन कथा में पधारकर कथा रूपी अमृत का पान अवश्य करें। इस अवसर पर सहित तमाम नगर वासी पॉकेट वासी,भक्तजन मौजूद रहे।

Exit mobile version