Site icon Thenews15.in

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने बच्चों को कॉपी पेंसिल देकर खिलाएं मिठाई।

बेतिया। पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंण्ड में कांग्रेस कमिटी के द्वारा सिसवा सरेया वार्ड नं०15 ओझवलिया मे माई बहिन योजना एंव महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने बच्चों को कॉपी पेंसिल तथा मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाएं। वही जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनती है तो सबसे पहले जरूरतमंद महिलाओं को पच्चीस सौ रुपया देगी। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल बतौर मुख्य आतिथि तथा पूर्व. महासचिव सह संगठन प्रभारी मोहम्मद हसन खान, उदयकांत झा, शामिल हुए।

Exit mobile version