इसी के साथ चौथे फ्राइडे दमदार कमाई कर इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बॉलीवुड की इस एपिक फिल्म ने चौथे शुक्रवार यानी 23वें दिन भारत में कोईमोई के मुताबिक 8.1 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन के 8.9 करोड़ रुपये के मुकाबले, इसमें केवल 8.99% की गिरावट देखी गई कुल मिलाकर, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर (सभी भाषाओं में) 1031.91 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई कर डाली है जो कि 1217.66 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है. केवल हिंदी वर्जन की बात करें तो, फिल्म ने 785.96 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं, जो कि 927.43 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है।
‘रामायण’ बनी भारत में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म
पुष्पा 2 – 1265.97 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़ रुपये
रामायण – 1031.91 करोड़ रुपये (23 दिन)
बाहुबली 2 – 1031 करोड़ रुपये
धुरंधर – 894.49 करोड़ रुपये
‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और DNEG के बैनर तले नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, सोनल झा, विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है।

