लखनऊ। संविधान दिवस के पावन अवसर पर देशभर में कार्यक्रम हुए। उत्तर प्रदेश में असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार के नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र एवं संविदा कर्मी (रसोइयां, समूह सखी, मनरेगा मज़दूर, दिहाड़ी मज़दूर, ईंट भट्ठा मजदूर, घरेलू कामगार मज़दूर, खेतिहर मजदूर, बाल मजदूर एवं बंधुआ मजदूर, आदि) में कार्यरत श्रमिकों के स्वाभिमान, सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकार व कल्याण के लिए चन्दौली में संविधान स्वाभिमान सुरक्षा एवं जन अधिकार यात्रा एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी चन्दौली को ज्ञापन सौंपा गया।
संविधान दिवस पर असंगठित मजदूर मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा !

