पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NCUI) के छात्र कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास का घेराव करने निकल दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की है, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए हैं। बता दें कि एनएसयूआई द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कॉल दिया गया था। इसी के चलते बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास की ओर कूच कर दिया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने की संभव कोशिशें करता हुआ दिखाई दे रहा है।
प्रदर्शनकारियों को रोकने में जुटी पुलिस
पटना पुलिस इनकम टैक्स के पास बैरिकेड लगाकर इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स पर एक बैरिकेड को तोड़कर यह प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए हैं। एनएसयूआई के प्रदर्शनकारी बिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज और सिवान में छात्रों पर जो गोली चली उसके खिलाफ न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं।
हिरासत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस छात्र संगठन ने सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान वाटर कैनन से पानी की बौछारें मारी गई हैं। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हिरासत में ले लिया गया है।
बिहार में छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI और अन्य छात्र संगठनों ने विरोध मार्च किया। छात्र संगठन कार्यकर्ता डाक बंगला चौराहे को पार करते हुए इनकम टैक्स चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, जिसे तोड़ दिया गया हालांकि उसके बाद पुलिस ने आगे की बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया।
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद भी छात्र नहीं हटे. कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद रहे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. छात्र आंदोलन में गोली लगे लोगों को मुआवजा और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देने की मांग किये, कहां हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अनवरत आंदोलन चलता रहेगा।

