अब केशव प्रसाद मौर्य का क्या होगा, CM योगी बदलेंगे अपना डेप्युटी?

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत ने योगी आदित्यानाथ के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए रास्ता साफ कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से आसानी से जीत हासिल कर ली, लेकिन सिराथू में पार्टी को जोरदार झटका लगा। यहां से प्रत्याशी यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपना चुनाव हार गए। अब बड़ा सवाल यह है कि इस हार का केशव प्रसाद मौर्य के राजनीतिक सफर पर क्या असर होता है? क्या हार के बावजूद बीजेपी उन्हें डेप्युटी सीएम बनाएगी या फिर उनकी भूमिका में कोई बदलाव किया जाएगा?
अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल, ने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ते हुए 7,337 वोट से मौर्य को हरा दिया। दूसरे ही राउंड में बढ़त हासिल कर लेने वालीं पल्लवी को 46.49 फीसदी वोट मिले और मौर्य को 43.28% वोट हासिल हुए। नतीजों के ऐलान के बाद मौर्य ने ट्वीट किया, ”मैं विनम्रतापूर्वक सिराथू की जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का उनकी कड़ी मेहनत के लिए और मुझमें विश्वास जताने वाले मतदाताओं का आभारी हूं।” अकेले 255 सीटें जीतने वाली बीजेपी को मौर्य की हार के रूप में बड़ा झटका लगा। भाजपा के साथ चुनाव लड़े अपना दल (सोनेलाल) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) को क्रमश: 12 और 6 सीटों पर जीत मिली।
यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की ओर से शानदार अभियान भी मौर्य को हार से नहीं बचा पाया। अब सवाल यह उठता है कि क्या मौर्य को अपनी कुर्सी वापस मिल पाएगी? मंत्री बनने के लिए विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी है। हालांकि, सदस्य ना होने पर भी किसी को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, लेकिन छह महीने के भीतर दोनों में से किसी सदन में निर्वाचित होना होता है।
मौर्य को विधानपरिषद के रास्ते कैबिनेट में भेजा जा सकता है। लेकिन भाजपा ने मौर्य के भविष्य को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की है। योगी सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हैं, जो विधानपरिषद के सदस्य हैं और विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े हैं।

Related Posts

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

Continue reading
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

नई दिल्ली। हमारे समाज  के लिए हमेशा समर्पित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार