Site icon Thenews15.in

अब स्‍टील और सेमीकंडक्‍टर पर टैरिफ लगाने जा रहे ट्रंप, बोले- आने वाले हफ्तों में तय होंगे रेट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और सेमीकंडक्टर चिप्स के आयात पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिसके रेट्स आने वाले हफ्तों में तय होंगे। यह ऐलान उन्होंने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के लिए जाते समय एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। ट्रंप का कहना है कि शुरुआत में टैरिफ की दरें कम होंगी, ताकि कंपनियां अमेरिका में घरेलू विनिर्माण बढ़ा सकें, और बाद में इसे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने पहले कहा था कि सेमीकंडक्टर पर 100% तक टैरिफ लग सकता है, लेकिन अमेरिका में उत्पादन करने वाली कंपनियों को छूट मिल सकती है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, यह टैरिफ 100%, 200%, या 300% तक भी हो सकता है। स्टील पर टैरिफ को फरवरी में 25% और मई में 50% तक बढ़ाया गया था। इस कदम का मकसद अमेरिकी स्टील और चिप्स उत्पादन को बढ़ावा देना है, लेकिन इससे आयातित उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। भारत पर भी 27 अप्रैल से 50% टैरिफ लागू होगा।

Exit mobile version