चरण सिंह राजपूत

दरअसल गुड़ी पड़वा मराठी समाज का नया साल होता है। इस त्योहार को लेकर इस साल महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। हिन्दू संगठन नए साल पर हिन्दू ध्वज लहराना चाहती है तो उद्धव सरकार इसे भाजपा की राजनीति मानकर सख्ती बरत रही है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर मेमोरियल हिंदुत्वादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर की यादों को सहेजने का काम करता है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि यह संगठन लोगों के बीच सावरकर से जुड़ी जानकारी प्रसारित करने का काम भी करता है। अब इस संगठन के हिंदू ध्वज फहराने की अपील करने पर महराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।
अब महाराष्ट्र में हिन्दू ध्वज के नाम पर राजनीति!

