Site icon Thenews15.in

इजरायल को शांति के लिए कैंसर बता ईरान के साथ खड़ा हुआ उत्तर कोरिया! 

उत्तर कोरिया ने इजरायल को शांति के लिए कैंसर बताकर मामले को भड़का दिया। ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा करते हुए उत्तर कोरिया ने अमेरिका को चेताया है। उत्तर कोरिया ने इस जुंग को अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के खिलाफ खुली जंग” करार दिया और इज़रायल को “शांति के लिए कैंसर” बताया है। इसके साथ ही, उत्तर कोरिया ने अमेरिका और यूरोपीय शक्तियों को चेतावनी दी है कि वे इस संघर्ष में “आग में घी डालने” से बचें। यह बयान मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक गठबंधनों को उजागर करता है, जहां उत्तर कोरिया ने ईरान का समर्थन करते हुए अपनी सेनाओं को अलर्ट पर रखने की बात भी कही है। उधर ईरान ने बिना शर्त आत्मसमर्पण करने से इंकार किया है। साथ ही अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि युद्ध में सक्रिय हुए तो नुकसान उठाना पड़ेगा।

Exit mobile version