Noida News : मीजल्स-रूबेला से बचाव को विशेष टीकाकरण अभियान आज से

तीन चक्रों में चलेगा अभियान, पहला चक्र नौ से 20 जनवरी, दूसरा 13 से 24 फरवरी और तीसरा 13 से 24 मार्च

नोएडा । खसरा और रूबेला (एमआर) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का पहला चरण नौ (सोमवार) से 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। विशेष टीकाकरण अभियान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन चक्रों में चलेगा। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स रूबेला (एमआर) के दो टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा ने दी।
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबैद ने बताया- शासन के निर्देश पर नौ से 20 जनवरी, 2023 तक विशेष टीकाकरण अभियान का प्रथम चक्र चलेगा। द्वितीय चक्र 13 से 24 फरवरी, 2023 और तृतीय चक्र 13 से 24 मार्च, 2023 तक संपन्न होगा। टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। आशा-एएनएम ने घर-घर जाकर सर्वे के बाद एमआर वैक्सीन से वंचित पांच वर्ष तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार कर ली। उन्होंने बताया- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़ कर) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला अस्पताल में सातों दिन टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान करीब एक हजार सत्र आयोजित किये जाएंगे। शून्य से पांच साल के तक के

2.19 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है।

डॉ. उबैद ने बताया – बच्चों को खसरा होने का खतरा ज्यादा रहता है। खसरा से बचाव के लिए मीजल्स-रूबेला (एमआर) विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष की तर्ज पर चलेगा। पूरा डेटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
अभिभावकों से अपील- बच्चों को जरूर लगवाएं टीका
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका जरूर लगवाएं। टीका लगने से बीमारी का खतरा लगभग न के बराबर रह जाता है। उन्होंने कहा नियमित टीकाकरण भी जरूरी है। यह बहुत सी जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाता है। नियमित टीकाकरण में बच्चों को बीसीजी, पैंटा, एमआर, आईपीवी, डीपीटी, टीडी, हैपेटाइसिस , मीजल रूबेला आदि के टीके लगाए जाएंगे।

प्रवासी लोंगों के बच्चों के नियमित टीकाकरण में आती है दिक्कत

डा. उबैद का कहना है कि विभाग की पूरी कोशिश होती है कि कोई भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रह जाए, लेकिन इस कार्य में प्रवासी लोगों खासतौर पर श्रमिक वर्ग के साथ दिक्कत आती है। कई बार देखा गया है कि इन लोगों के बच्चों को पहला टीका तो समय पर लग जाता है लेकिन जब दूसरे टीके का समय आया तो परिवार वह जगह छोड़ कर कहीं और चला गया होता है। इन लोगों को खोज पाना मुश्किल होता है। कई बार तो यह शहर छोड़कर ही चले जाते हैं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार