Noida News : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही रिलायंस जियो कंपनी

0
228
Spread the love

 4 से 10 मार्च तक मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा सप्ताह, बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं कंपनी के कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन हेड रविन्द्र मित्तल के आह्वान पर चल रहा है यह कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा को लेकर जहां सरकार काफी जोर दे रही है वहीं रिलायंस जियो कंपनी भी सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर है। रिलायंस जियो कंपनी ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन हेड रविन्द्र मित्तल (सीनियर प्रेसिडेंट) के आह्वान पर दिल्ली व एनसीआर में जियो कंपनी ३२ वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मना रही है। यह अभियान 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जा रहा है।

इस अभियान में रिलायंस जियो कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता भी की गई। इस प्रतियोगिता में आसपास के सेफ्टी हेजार्ड को चित्रित किया एवं आपस में एक दूसरे को सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया गया। इस अवसर पर रिलायंस के सीनियर अधिकारी शशि भूषण, रवि वैश्य, गौतम मदान, रोहित वाजपेयी एवं दूसरे अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here