Site icon Thenews15.in

Noida News : नव वर्ष के आगमन पर दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों के लिए किया भंडारे/कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

नोएडा। नव वर्ष 2024 के आगमन पर दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मजदूर बस्ती शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारा कर भोजन का वितरण किया। भंडारे में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया। तथा शिव नगरी सेक्टर- 17 नोएडा में ही गरीब बच्चों के लिए पढ़ने के लिए एक स्कूल का उद्घाटन भी किया जिसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिंन्हा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सविता देवी ,कौशल आदि को शोल उठाकर सम्मानित किया।


साथ ही दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा की पहल पर नोएडा इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा 500 गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिसका उद्घाटन नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह व प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण के लिए दीदी की रसोई ट्रस्ट की ओर से नोएडा इंप्लाइज एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया गया। तथा ट्रस्ट की टीम द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी को शोल उढाकर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल व अन्य सामान और भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने नव वर्ष 2024 की सभी देश /क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।
दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल/ भोजन वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।

Exit mobile version