Noida News : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया संदेश

मानसिक रोगों का उपचार झाड़-फूंक से नहीं मनोचिकित्सक से कराएं

नोएडा । विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के अवसर पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा कार्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक राजकीय डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने पेश किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने यह संदेश दिया कि मानसिक रोगों का उपचार झाड़-फूंक से नहीं मनोचिकित्सक से कराना चाहिए। झाड़-फूंक से रोग और विकृत हो सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. आरपी सिंह ने किया। उन्होंने मानसिक रोगों के लक्षणों, उपचार, एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मानसिक रोग की ओपीडी, विकलांकता बोर्ड, दुआ से दवा तक कार्यक्रम, विद्यालय में जरूरतमंद छात्र छात्राओं की काउंसलिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- मानसिक स्वास्थ्य के लिए जनमानस को जागरूक व प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से संबन्धित अधिक जानकारी व इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर 10 में संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ललित कुमार ने बच्चों में पनप रही मानसिक बीमारियों के बारे में बताया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर ने बताया मस्तिष्क हमारे शरीर का अहम अंग है, इसको स्वस्थ रखन चाहिये। उन्होंने योग का महत्व भी बताया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण परिवार के महत्व को बताया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी ने नक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और प्रोफेसर (साइकोलॉजी) डा. शालिनी सोनी का आभार प्रकट किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया -जनपद में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। सप्ताह के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय नोएडा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी एवं पीएचसी) पर निःशुल्क वृद्ध मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को मानसिक बीमारियों, लक्षण और इलाज के बारे में जागरूक किया जाएगा साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से सम्बंधित जानकारी व उचित परामर्श भी दिया जाएगा।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : जिला वित्त एवं रसद सलाहकार आशुदीप ने बताया – विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से एक सप्ताह तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनसमुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं अन्य गतिविधियां की जाएंगी। इसी क्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं, किशोर व बुजुर्गों के लिए अलग-अलग जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के माध्यम से मनोरोगियों की पहचान कर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। तनाव के स्तर व मानसिक बीमारी से प्रभावित रोगियों को जिन्हें आई पी डी की जरूरत है उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया जाएगा।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी