Site icon Thenews15.in

Noida News : जनवादी महिला समिति, सीटू व माकपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीटू व सीपीआईएम बरौला सेक्टर- 49 नोएडा ब्रांच के कार्यकर्ताओं ने 8 मार्च 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर धूमधाम से मनाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़े गए संघर्षो को याद करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए संकल्प दोहराने का दिन है जनवादी महिला समिति महिलाओं के साथ भेदभाव अत्याचार दहेज छेड़छाड़ यौन उत्पीड़न घरेलू हिंसा के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहती हैं इसके साथ ही रिहायशी इलाकों में नागरिकों की सुविधाओं के मुद्दों को भी उठाती रही है और आज के दिन हमें अपने व अपने बच्चों के हक और उनकी बेहतर जिंदगी बनाने के लिए संघर्ष को तेज करने का संकल्प लेने का दिन है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई/ शुभकामनाएं व्यक्त किया और महिलाओं की समस्याओं/ मांगो व मुद्दों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति की जिला कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, समिति की कार्यकर्ता कल्पना, मधु शर्मा, ओमवती, कीर्ति, लता, कविता, उर्मिला, कंचन, सरोज आदि ने संबोधित किया।

Exit mobile version