Site icon Thenews15.in

Noida News : सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने जरुरतमंद लोगो को गर्म कपड़ों का किया वितरण

नोएडा। बढ़ती सर्दी में गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान के तहत आज दिनांक:11-01-2023 को फिर ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेविका रितु सिंहा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, ट्रस्ट की पदाधिकारी राजकरन सिंह ने झुग्गी बस्ती सेक्टर- 42, नोएडा पर गरीब जरुरतमंद लोगो को गर्म कपड़े, शॉल, चादर, स्वेटर आदि का वितरण किया।


सोशल एक्टिविस्ट्स गंगेश्वर दत्त शर्मा, रितु सिन्हा ने बताया कि बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा लगातार गर्म कपड़े, कम्बल, साल, चादर आदि का वितरण किया जा रहा है और हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सर्दी में गर्म कपड़े पाकर लोगों ने दीदी का रसोई के काम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version