Site icon Thenews15.in

Noida News : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

नोएडा । बच्चों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 25 मार्च 2023 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व वरिष्ठ पदाधिकारी आशा गुप्ता, कृष्णा गोयल के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर भंडारा का आयोजन कर सैकड़ों गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
आज के भजन का प्रबंध ट्रस्ट की वरिष्ठ सदस्या आशा गुप्ता, कृष्णा गोयल ने किया। भोजन वितरण कराने में दीदी की रसोई ट्रस्ट बनारस की संचालिका इंदिरा चौबे व हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के छात्र बलजीत सिंह, अमेठी यूनिवर्सिटी के छात्र मृगाक्षी र्चौधरी, अफरीदी, ट्रस्ट के सदस्य योगेश गुप्ता, रामकली देवी, पूजा आदि ने योगदान किया।

Exit mobile version