Site icon The News15

Noida News : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटा निशुल्क भोजन 

नोएडा। बच्चों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 19 सितंबर 2022 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, सचिव सुरेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में गांव चौड़ा शिव मार्केट सेक्टर- 22, नोएडा पर सैकड़ों गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेविका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
भोजन वितरण कराने में आशा गुप्ता, गुड़िया देवी, नीलम कपूर, पिंकू, योगेश गुप्ता, अमित कुमार  आदि ने योगदान किया।

Exit mobile version