इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
आज के भजन का प्रबंध अपने जन्मदिन की खुशी में ट्रस्ट की सदस्या श्वेता शर्मा ने किया। भोजन वितरण कराने में कृष्ण मुरारी, सविता आदि ने योगदान किया।