Site icon

Noida news : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन 

नोएडा। जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शनिवार को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर- 14 पर जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
भोजन वितरण कराने में गुड़िया देवी, सरस्वती, सुदेश तोमर, केसरी देवी, सुमन चौधरी, पिंकी अग्रवाल आदि टीम सदस्यों ने सहयोग किया।

Exit mobile version