Site icon Thenews15.in

सुपरटेक केपटाउन में नोएडा साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

देव मणि शुक्ल

नोएडा के सेक्टर 74 के सुपरटेक केप टाउन सोसायटी में पुलिस (साइबर सेल) द्वारा साइबर सुरक्षा पर आज एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया l
भारत जागरूक नागरिक संगठन के अध्यक्ष एवं केप टाउन निवासी शैलेंद्र वर्णवाल ने बताया कि साइबर सेल के अधिकारी एसपी सिंह ने सोसाइटी के निवासियों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने,व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करने और साइबर खतरों को समझने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी l उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए उपाय भी बताया l
कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम संबंधित निवासियों के प्रश्नों का जवाब दिया गया l इस कार्यक्रम को आयोजित करने में केपटाउन एओए एवं मेंटेनेंस विभाग का महत्वपूर्ण भूमिका रहा l आज के कार्यक्रम में केप टाउन एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा बीजेएनएस अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल परमानंद गोयल बीके गुप्ता पीके अग्रवाल राजेश राठी प्रशांत आदि बड़े संख्या में लोग मौजूद रहे l

Exit mobile version