तेजस्वी के ‘एमवाई’ को ध्वस्त करेगा नीतीश का ‘एम’ हथियार

 बिहार सीएम के लिए अचूक रहा है यह दांव

दीपक कुमार तिवारी

पटना। यह चाहे नीतीश कुमार की विकास आधारित राजनीति हो या भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति, लेकिन सच्चाई यही है कि अब तक राजद के एम वाई (माई) समीकरण का तोड़ निकल नहीं पाया। लेकिन आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब आधी आबादी को केंद्रित कर चुनावी संग्राम छेड़ने की तैयारी में हैं।
बिहार विधान सभा चुनाव में अभी भले देर है, लेकिन बिहार में यात्रों का दौर शुरू है। कभी नीतीश कुमार के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर पूरे बिहार की यात्रा कर जन सुराज का अलख जगा रहे हैं। तो दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आभार यात्रा पर हैं। जदयू के अंदरखाने की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधान सभा चुनाव के पहले यात्रा पर निकलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद राजद के एम वाई समीकरण के विरुद्ध आधी आबादी में जीत की राह तलाशने उतरेंगे। नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर मंत्री लेसी सिंह ने संकेत भी दिए हैं। पार्टी के रणनीतिकार इस यात्रा का ब्लू प्रिंट तैयार करने में लगे हैं। जैसे ही प्रोग्राम बनेगा उसके बात नीतीश कुमार की सहमति के बाद यह यात्रा निकाली जाएगी।
दरअसल, जिस लव-कुश आधार वोट के सहारे नीतीश कुमार विकास की राजनीति करना चाहते हैं। वह एम वाई (मुस्लिम+यादव) के जातीय समीकरण के आगे कमजोर दिखता है। यही वजह भी है कि बहुत सधे अंदाज में आधी आबादी (महिला वोट बैंक ) को साध राजनीति का एक नया आयाम खोल डाला है। महिलाओं के वोट बैंक को साधने नीतीश कुमार ने कई ऐसे निर्णय किए जिससे महिला वोट बैंक को साधा जा सके।

  • Related Posts

    जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए : त्रिलोचन सिंह

    करनाल, (विसु)। हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि…

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी तेज

    गया में बैठक कर अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा पटना/गया। दीपक कुमार तिवारी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर बिहार सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने संभाला, करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 0 views
    एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने संभाला, करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

    सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद विनय नरवाल के घर पहुँच दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से मिलकर दु:ख साझा किया

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 0 views
    सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद विनय नरवाल के घर पहुँच दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से मिलकर दु:ख साझा किया

    संस्कृत हमारी पहचान है – प्रो. नचिकेता सिंह

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 0 views
    संस्कृत हमारी पहचान है – प्रो. नचिकेता सिंह

    सांसद ने दिया भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्यौता

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 0 views
    सांसद ने दिया भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्यौता

    भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 0 views
    भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 0 views
    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित