पंजाब में शिअद-बसपा की अगली सरकार बनेगी : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएंगे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू करेंगी।

उन्होंने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “जब शिअद-बसपा पंजाब में चुनाव लड़ेगी, तो कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।”

मायावती ने कहा कि बसपा-शिअद गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ पंजाब को कांग्रेस पार्टी के कुशासन से मुक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि उनके दिल में पंजाब का खास स्थान है और बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम भी पंजाब के ही थे।

इस बीच, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं।

मंगलवार को वह मोगा में आयोजित शिअद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बाद में वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल समेत शिअद के शीर्ष नेताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

मिश्रा चंडीगढ़ में बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा-शिअद उम्मीदवारों और अन्य नेताओं की बैठक में शामिल होंगे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा