The News15

पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जाने किस सिटी में कितना होगा रेट

पेट्रोल डीजल के नए रेट
Spread the love

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के रेट्स के दाम स्थिर हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में भले ही आग लगी हो, लेकिन पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से आज पूरे देश की जनता राहत में हैं। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13