Site icon Thenews15.in

नई नवेली दुल्हन निकली लुटेरी

 किशनगंज। बिहार के किशनगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप हैं कि यहां एक नई नवेली दुल्हन ने एक बीजेपी नेता को लाखों का चूना लगाया और फिर फरार हो गई। इसके बाद दुल्हन ने दूसरे युवक के साथ शादी कर ली।
किशनगंज में एक नई नवेली दुल्हन से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया । मामला उजागर होने के बात सभी ने दांतों तले उंगली चबा ली। इस नई नवेली दुल्हन ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता को लाखों का चूना लगाया और फरार हो गई।
इस युवती ने बंगाल में दूसरे युवक से शादी भी कर ली। घटना की जानकारी जब युवती के पूर्व पति राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
इस युवती ने बंगाल में दूसरे युवक से शादी भी कर ली। घटना की जानकारी जब युवती के पूर्व पति राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
राकेश गुप्ता ने बताया कि ससुराल वालों को उसने जमीन के साथ लाखों रुपए दिए हैं। उसने बताया कि लगभग 30 से 35 लाख रुपए उससे ससुराल वालों ने लिया था और अचानक से अपनी लड़की को गायब कर दिया था। राकेश ने बताया कि इससे पहले भी बंगाल के कानकी के रहने वाले एक युवक को 9 महीने तक इन लोगों ने ठगने का काम किया है।
पीड़ित राकेश ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए और इसके लिए टाउन थाना में उसके द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है। इधर लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से लड़की की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी। लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को वो डॉक्टर को दिखाने सिलीगुड़ी गई थी और वहां से वापस आने के बाद घर में बेटी नहीं मिली।
लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपए लेने की बात से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आरोपी दुल्हन की एक तस्वीर दूसरे लड़के के साथ तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो एक अन्य लड़के के साथ परिणय सूत्र में बंधी नजर आ रही है।

Exit mobile version