केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर में आज राष्ट्रीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य सुश्री रूपाली परिहार ने खेल कप्तान नायला फ़िरदौस को मशाल सौंप कर किया। इसके बाद छात्रों का उत्साहवर्धक मार्चपास्ट हुआ और विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

टीम आधारित खेलों में खो-खो स्पर्धा में शिवाजी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अशोक सदन और टैगोर सदन क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले में शिवाजी सदन ने रमन सदन को 11-21, 21-18 और 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। रस्सी कूद में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अदिति ने द्वितीय और सादिया रहमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

इस वर्ष ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी शिवाजी सदन को मिली, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेलों का संचालन खेल शिक्षक अमर शक्ति कुमार के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें रोहन कुमार, विवेक वेणु, संदीप चौधरी, और दीप माला सिन्हा ने सहयोग दिया।

प्राथमिक विभाग में खेलों का संचालन प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन और सीसी प्रभारी ज्योति के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु कुमावत, उमेश तिवारी और डॉ. प्रीति शाही ने किया। अंत में, प्राचार्य ने छात्रों को खेल के महत्व के बारे में बताया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन उप प्राचार्य श्री राजेश कुमार ओझा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Related Posts

    शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

    पश्चिम चम्पारण/बेतिया। समाहरणालय के समक्ष शिक्षक संघ ने…

    Continue reading
    ज्योति गुप्ता ने किया नामांकन,आदर्श वार्ड बनाने में मेहनत करूंगी : ज्योति गुप्ता

    पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर निगम के वार्ड संख्या 14…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

    • By TN15
    • June 3, 2025
    यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    • By TN15
    • June 3, 2025
    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

    • By TN15
    • June 3, 2025
    दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

    हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

    • By TN15
    • June 3, 2025
    हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

    कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

    • By TN15
    • June 3, 2025
    कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

    यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!

    • By TN15
    • June 3, 2025
    यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!