National Nutrition Month : आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में बनायी जा रहीं पोषण वाटिका

National Nutrition Month : पोषण वाटिका में उगाई जाएंगी हरीसब्जी और औषधि युक्त पौधे और फल

 

नोएडा । जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। एक सितम्बर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 30 सितम्बर तक चलेगा। पोषण माह में गर्भवती, धात्री महिला और बच्चों को व्यवहार परिवर्तन और सुलभ साधनों से अधिक से अधिक कैसे पोषित किया जाए, इस विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन स्तर पर इसके लिए विशेष दिवस तय कर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में जनपद में बृहस्पतिवार (आठ सितम्बर) को आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों और उपलब्ध भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना की गयी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया- जनपद में करीब 40 पोषण वाटिका स्थापित की जा रही हैं। इन वाटिकाओं में हरी सब्जी, फलदार व औषधि युक्त पौधे उगाये जाएंगे। उन्होंने कहा पोषण के लिए हरी साग सब्जी, फल अति महत्वपूर्ण हैं। इन वाटिकाओं में तैयार सब्जी, फल आदि कुपोषित और जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। पूनम तिवारी ने कहा- गर्भावस्था से ही सही पोषण का ख्याल रखना जरूरी है। यदि मां सुपोषित होगी तो बच्चा भी सुपोषित होगा। गर्भवती यदि रोजाना पोषक तत्व नहीं लेगी तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा अपने भोजन में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो हरी साग सब्जियों और फल से किये जा सकते हैं।

पूनम तिवारी ने बताया 30 सितम्बर तक चलने वाले पोषण माह में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सात सितम्बर को ग्राम्य स्वास्थ्य पोषण दिवस पर गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम) मध्यम गंभीर कुपोषित (मैम) बच्चों के चिन्हांकन एवं प्रबंधन और परामर्श सत्र का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया। आठ सितम्बर को पोषण वाटिकाओं के निर्माण की शुरुआत हुई। नौ सितम्बर को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के लिए सत्र और योग द्वारा स्वास्थ्य लाभ विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पोषण माह के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों का वजन और ऊंचाई मापी गयी और इसके महत्व के विषय अभिभावकों को जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारियों की निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वजन करने के बाद कुपोषित बच्चों को पोषक आहार देने के विषय में अभिभावकों को जानकारी दी। कुपोषित बच्चों को नियमित पोषाहार देने की सलाह देते हुए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दिए जाने पोषाहार के बारे में भी बताया। जिले के सभी ब्लाक में पंजीकृत बच्चों के वजन व ऊंचाई नापकर कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान भी की गई। साथ ही अति कुपोषित बच्चों को जिले के पोषण पुनर्वास केंद्र में संदर्भन के विषय में भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी