Noida News : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, 6.91 लाख बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजॉल 

निठारी स्थित प्राइमरी स्कूल में सीएमओ करेंगे शुभारंभ

 नोएडा जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस पर एक से 19 वर्ष तक 6.91 लाख बच्चों एवं किशोर किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा यानि पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजॉल खिलाई जाएगी। शुक्रवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा निठारी स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दवा खिला कर करेंगे।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया – जनपद में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से एक से पांच वर्ष तक के पंजीकृत बच्चों और छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बालक-बालिकाओं को दवा खिलाई जाएगी। वहीं छह से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को उनके शिक्षकों के माध्यम से दवा सेवन सुनिश्चित करना है। किशोर जुबेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से किशोरों को दवा खिलाई जाएगी। यह दवा चबाकर खानी है। किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चे या किशोर को दवा नहीं खिलाई जाएगी। इस दिवस पर दवा सेवन से छूटे बच्चों एवं किशोर किशोरियों के लिए 13-15 फरवरी को मॉपअप राउन्ड आयोजित होगा। अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। यह दवा तत्काल सामने ही खानी है। किसी भी बच्चे या परिजन को बाद में खाने के लिए नहीं दी जाएगी।

आरबीएसके की डीईआईसी मैनेजर रचना वर्मा ने बताया- जनपद में बच्चों और किशोरों को 20 जुलाई को एल्बेंडाजॉल खिलाई गयी थी। इस दौरान 6.91 बच्चों एवं किशोर किशोरियों को दवा खिलाई गई। इस दौरान किसी भी ब्लॉक से किसी प्रतिकूल की घटना सामने नहीं आई थी। रचना वर्मा ने बताया शुक्रवार (10 फरवरी) को निठारी स्थित प्राइमरी स्कूल में दवा खिलाने के शुभारंभ अवसर पर सीएमओ डा. सुनील कुमार शर्मा के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भारत भूषण, आरबीएसके के नोडल अधिकारी डा. अमित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों को दवा उपलब्ध करा दी गयी है।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह