Site icon Thenews15.in

नप बनायेगा मार्केट कंपलेक्स, लगायेगा पांच हजार नीम पेड़

राम विलास
राजगीर। पर्यटक शहर राजगीर की सड़कों के किनारे 5000 नीम के पेड़ लगाकर नीम कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा पांडू पोखर पार्क के सामने की खाली जमीन पर नगर परिषद द्वारा मार्केट कंपलेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

नगर परिषद की स्थाई सशक्त समिति की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता सभापति जीरो देवी द्वारा किया गया है। बैठक में एक आकर्षक संग्रहालय निर्माण पर भी मुहर लगाया गया है।

वार्ड संख्या छह राम हरिपिंड के ददोखर में बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या बनती है। घरों में पानी घुसने की समस्या उत्पन्न होती है। उस समस्या के समाधान हेतु पुलिया निर्माण का प्रस्ताव लिया गया है।

प्रस्ताव के साथ ही उस पुलिया निर्माण की प्राक्कलित राशि आठ लाख एक सौ रुपये की प्रशासिनक स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस पुलिया का निर्माण कार्य विभाग द्वारा कराने का निर्णय लिया गया है।

बैठक सशक्त समिति के अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष मुन्नी देवी सदस्य डॉक्टर अनिल कुमार कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य शामिल हुए।

Exit mobile version