Site icon Thenews15.in

मुजफ्फरपुर की टीम ने जीते 1 रजत और 3 कांस्य पदक

 राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका कराटे प्रतियोगिता 2024

 भागलपुर/मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय बालिका कराटे प्रतियोगिता 2024 में मुजफ्फरपुर की बालिका टीम (अंडर-14/17/19) ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की टीम ने कुल 4 पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया, जिसमें 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

पदक विजेता खिलाड़ी:

1. अनुष्का – अंडर-19 (56-60 किलोग्राम) में रजत पदक

2. कोमल सुल्तानिया – अंडर-17 (56-60 किलोग्राम) में कांस्य पदक

3. स्नेहल श्री – अंडर-17 (40-44 किलोग्राम) में कांस्य पदक

4. दिव्या प्रिया – अंडर-17 (52-56 किलोग्राम) में कांस्य पदक

प्रशिक्षक एवं दल प्रभारी:

अंडर-17 टीम के प्रशिक्षक राजकुमार, अंडर-14 और अंडर-19 टीम के प्रशिक्षक मनीष कुमार थे। अंडर-14 टीम के दल प्रभारी बबलू कुमार, और अंडर-17 तथा अंडर-19 टीम की प्रभारी रिंकू देवी थीं।

इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के वीरेन्द्र कुमार सिंह को ‘बेस्ट तकनीकी पदाधिकारी’ का पुरस्कार मिला।

जिला खेल पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version