Site icon Thenews15.in

मुजफ्फरपुर : दोस्त के बुलावे पर गया कारोबारी का बेटा रहस्यमयी ढंग से गायब

 परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

 मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कारोबारी गोपाल सिंह का बेटा नमन कुमार लापता हो गया है, जिसे लेकर परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर न दर्ज करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि उनका बेटा अपने एक दोस्त के बुलाने पर बेगूसराय गया और फिर वहां से मुंगेर गया और फिर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है। वहीं, परिजन पुलिस पर भी मामले को गंभीरता से नहीं देखने का आरोप को लगाया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा का बताया गया है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर के भीखनपुर गांव निवासी और बड़े कारोबारी गोपाल सिंह का बेटा नमन सिंह (23) पिछले चार दिन दिनों पहले अपने दोस्त के बुलावे पर चला गया और फिर अब तक नहीं लौटा, जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, मां और पिता की रो-रो कर हालत खराब हुई जा रही है।
मामले को लेकर परिजनों ने सदर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने और वहीं पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। वहीं, इसके साथ परिजनों ने कहा कि जब बेटे का कोई शव बरामद ही नहीं हुआ है तो फिर पुलिस इस मामले में पल्ला क्यों झाड़ रही है, जिसको लेकर गुरुवार को गायब लड़के नमन कुमार के परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए एसएसपी राकेश कुमार के यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे।
वहीं, नमन के परिजनों का कहना है कि जब उनका लड़का नमन कुमार तीन दिन पहले दोस्त के बुलाने की बात बोलकर गया तो फिर क्यों नहीं लौटा। हमें आशंका है कि हमारा लड़का नमन को दोस्त और उसके लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई है या फिर गायब कर दिया गया है। इसमें नमन का दोस्त विशाल वैभव शामिल है, जो को बेगूसराय जिले का रहने वाला है। जब वो अपने घर से निकला उसके बाद वापस नहीं आया।
हम लोग उसको काफी खोजबीन बेगूसराय से लेकर मुंगेर तक किए। कुछ लोगों ने कहा कि वह पानी में डूब गया है, जिसके बाद हम गोताखोर की मदद से लेकर खोजबीन किए। लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है। मुंगेर जिले के सुल्तान बाबू घाट पर नमन की गाड़ी बरामद होने की जानकारी मिली। लेकिन उनका बेटा अभी तक नहीं मिला है। इसके बाद भी इस मामले में पुलिस अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पल्ला झाड़ रही है।
इस पूरे मामले में सदर थाना के एसएचओ अश्मित कुमार ने बताया है कि गायब युवक के मामले में परिजनों के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इसको मुंगेर में भेज दिया गया है।मामले में आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

Exit mobile version