Site icon Thenews15.in

मुजफ्फरपुर: गुरु पूर्णिमा पर शिव-साईं मंदिर में भक्ति का उमड़ा सैलाब

 भंडारा व भजन संध्या का आयोजन

मुजफ्फरपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित शिव-साईं मंदिर में भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली। मंदिर परिसर में शिव और साईं भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति भाव से गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस शुभ अवसर पर सामूहिक पूजन और आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर चली पूजा-अर्चना के बाद संध्या समय भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया।

भजन संध्या में कई साईं भक्तों ने अपनी सहभागिता दी और श्रद्धा भाव से संगीत की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में गोपाल कुमार, नीरज कुमार, अंजली सिंह, जायश कुमार, मनोज कुमार, अमरेंद्र कुमार, आदित्य राज, निधि गुड़िया, चंदन कुमार, चेतना वर्मा, आकांक्षा सिंहा और मंजू सिंह सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

श्रद्धा, सेवा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने गुरु पूर्णिमा के पर्व को एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बना दिया।

Exit mobile version