मुलायम की देश को सर्वोपरि रखने की अपील 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव
द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव जीतने के लिए जी जान लगा रहे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर सपा संरक्षक  मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी देशवासियों का संविधान को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की रक्षा और सम्मान के लिए हम हर त्याग करने को तैयार हैं। उनका कहना था कि देश हमेशा सर्वोपरि रहना चाहिए।
यूपी के कद्दावर नेता पर उनकी उम्र का प्रभाव साफ झलक रहा था। उन्होंने अपना भाषण बैठे-बैठे ही कांपती आवाज में दिया। उनके साथ उनके बेटे व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश भी मौजूद दिखे। उनसे पहले अखिलेश ने सपा वर्कर्स से राष्ट्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुलायम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसके अनुसार हम आज चल रहे हैं। संविधान ने ही हमें बहुत से अधिकार दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *