Site icon Thenews15.in

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करवाने को तेज होगा आंदोलन : गंगेश्वरदत्त शर्मा 

कर्मचारियों की समस्या

द न्यूज 15 
नोएडा। श्रम विभाग के अधिकारियों का श्रमिकों की समस्याओं के प्रति गैर गंभीरता व उपेक्षा पूर्ण रुख और कम्पनी प़बन्धको की हटधर्मिता के चलते मैसर्स- अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एंड एफ उद्योग विहार ग़ेटर नोएडा एवं मैसर्स – मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड  प्लांट न0- 22 उद्योग विहार, ग्रेटर के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।
शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ और हक के लिए श्रमिकों का आंदोलन शुक्रवार 18 फरवरी 2022 को भी जारी रहा। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महा सचिव रामसागर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। और आंदोलन को तेज किया जाएगा जिसके तहत मंगलवार 22 फरवरी 2022 से प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर उप श्रम आयुक्त का घेराव किया जाएगा।
इसके साथ ही उप श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर श्रीमती वंदना गुप्ता की श्रमिक विरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेश के लेबर कमिश्नर  कार्यालय कानपुर मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version