Site icon Thenews15.in

मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज व मानी ताऊ इक्यूमेंट कम्पनी के कर्मचारियों का हक के लिए आंदोलन जारी : गंगेश्वर दत्त शर्मा

मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज
द न्यूज 15 
नोएडा। श्रम विभाग/ जिला प्रशासन का श्रमिकों की समस्याओं के प्रति गैर गंभीरता व उपेक्षा पूर्ण रुख के चलते मैसर्स- अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एवं एफ उद्योग विहार ग़ेटर नोएडा एवं मैसर्स – मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उद्योग विहार, ग्रेटर में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया । शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ और हक के लिए श्रमिकों का आंदोलन सोमवार 14 फरवरी 2022 को भी जारी रहा। अनमोल कम्पनी पर चल रहे धरने में कर्मचारियों के परिजनों भी शामिल हुए। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता रामसागर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Exit mobile version