नजीबाबाद। युवा कांग्रेस कमेटी, नगर पंचायत सहानपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुस्तकीम राईन के निधन पर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने और उनके परिवार जनों को सब्र – ए – जमील अता करने की दुआ की। युवा जिला महासचिव शारिब अंसारी एडवोकेट ने बताया मुस्तकीम राईन कांग्रेस के कर्मठ एवं समर्पित सिपाही थे तथा उनका इंतकाल पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक सभा में ब्लॉक अध्यक्ष फैज अंसारी एडवोकेट, जिला सचिव एम अकरम खां एडवोकेट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, जिला महासचिव शारिब अंसारी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रिहान जमाल अंसारी, फराज हुसैन एडवोकेट, विश्व मोहन, वसीम अख्तर, राकेश शर्मा, शाही दिलशाद, हिफजुर्रहमान फरीदी, गोविंद सिंह कुशवाहा, रिहान नवाज एडवोकेट, वसीम अहमद, शारिक अहमद आदि रहे।
निधन पर शोक

an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
