मुजफ्फरपुर/बंदरा। पियर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनफारा पंचायत के बरियारपुर चौक स्थित पान दुकानदार रामबाबू पैटी की ग्लैमर मोटरसाइकिल की चोरी की गई बाइक 4 दिन बाद गायघाट थाना क्षेत्र के लादी गांव से बरामद कर ली गई। यह घटना 14 जुलाई, सोमवार की है, जबकि बरामदगी गुरुवार को की गई।
चोरी के बाद दुकानदार ने 112 पर सूचना दी थी और अगले दिन पियर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई थी।
बरियारपुर हाट बाजार के मालिक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से यह बरामदगी संभव हो पाई।मामले में पीयर पुलिस से आवश्यक कार्यवाई की मांग की गई है।

