सेक्टर 82 पाकेट 7 में सजेगा मां का दरबार

0
47
Spread the love

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के सेन्ट्रल पार्क में विगत बर्षो की भांति इस वर्ष भी नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जा रहा है।
आज नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति द्वारा गंगा पूजन एवं कलश स्थापना किया गया। कलश स्थापना करके माता रानी का आह्वान किया गया। कलश स्थापना में समिति की महिलाओं ने मिलकर कीर्तन भजन करते हुए कलश स्थापना किया।
समिति के उपाध्यक्ष संजीव ढाली ने हमारे नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से बातचीत करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापना 8 अक्टूबर को विधि विधान के साथ किया जाएगा। 9 अक्टूबर को शोष्टि पूजा एवं गरबा नृत्य का कार्यक्रम किया जाएगा। 10 अक्टूबर को पंडाल में बच्चों द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता एवं बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
11 अक्टूबर को पुष्पांजलि, आरती एवं कलकत्ता से आए हुए कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
12 अक्टूबर को पुष्पांजलि, महाआरती एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम किया जाएगा।13 अक्टूबर को सुबह सिन्दूर खेला एवं मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम पूरी सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है।
इस मौके पर अनिमेष मंडल, संजीव ढाली, गोपाल पोल, मिलन घोष, राजकुमार,सजल अधिकारी, सरोज गांगुली,रीबा मजूमदार,अंजू ढाली, किया पोल,अला कुमार एवं समिति के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here