सिद्धिदात्री मां

वीरेंद्र गुप्ता 

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं। यह मां दुर्गा का नौंवा रूप हैं। माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। यह कमल पुष्प पर भी आसीन रहती है।
कमल पर विराजमान चार भुजाओं वाली मां सिद्धिदात्री लाल साड़ी में विराजित हैं। इनके चारों हाथों में सुदर्शन चक्र, शंख, गदा और कमल रहता है। सिर पर ऊंचा सा मुकूट और चेहरे पर मंद मुस्कान ही मां सिद्धिदात्री की पहचान है।
भगवान शिव जी ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही 8 सिद्धियों को प्राप्त किया था। इन सिद्धियों में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं। माता की वजह से भगवान शिव को अर्द्धनारीश्वर नाम मिला, क्योंकि सिद्धिदात्री के कारण ही शिव जी का आधा शरीर देवी का बना।
हिमाचल का नंदा पर्वत इनका प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि जिस प्रकार इस देवी की कृपा से भगवान शिव को आठ सिद्धियों की प्राप्ति हुई ठीक उसी तरह इनकी उपासना करने से अष्ट सिद्धि और नव निधि, बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है।
सिद्धिदात्री माता की पूजा में घी का दीपक जलाने के साथ-साथ मां सिद्धिदात्री को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जो भी फल या भोजन मां को अर्पित करें वो लाल वस्त्र में लपेट कर दें। निर्धनों को भोजन कराने के बाद ही खुद खाएं।

(वीरेंद्र गुप्ता समाजसेवी हैं)

  • Related Posts

    प्रचंड धूप पर भारी पड़ी श्रद्धा

     महानवमी और रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब रामजी कुमार, समस्तीपुर। महानवमी और रामनवमी के संयुक्त अवसर पर रविवार को समस्तीपुर में आस्था की एक अद्भुत छवि देखने को मिली।…

    “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 2 नवंबर को

    आगामी 2 नवंबर को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर संध्या 6 बजे और 3 नवम्बर को सुबह 9 बजे महापर्व छठ की पवित्रता और आस्था पर आधारित भोजपुरी फिल्म “हे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 1 views
    राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

    “चौंच भर प्यास”

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 1 views
    “चौंच भर प्यास”

    अमित शाह की यह बात तो हर किसी को मान लेनी चाहिए!

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 0 views
    अमित शाह की यह बात तो हर किसी को मान लेनी चाहिए!

    घर की कलह से बिगड़ते बच्चों के संस्कार

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 0 views
    घर की कलह से बिगड़ते बच्चों के संस्कार

    बिहार के ग्रामीण बैंकों का विलय, यूनियनों ने भी बदला स्वरूप

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 0 views
    बिहार के ग्रामीण बैंकों का विलय, यूनियनों ने भी बदला स्वरूप

    डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज नेता

    • By TN15
    • April 19, 2025
    • 0 views
    डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज नेता