Site icon

55 हजार से ज्यादा बनाए जा चुके हैं सदस्य : मनोज गुप्ता

ऋषि तिवारी
नोएडा। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत नोएडा महानगर में हर मंडल पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। नोएडा महानगर द्वारा सभी मंडलों में सदस्यता कैंप लगाए जा रहे है और भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि अब तक नोएडा महानगर में 55000 से अधिक सदस्य बन गए है पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला महामंत्री एवं सदस्यता प्रमुख उमेश त्यागी ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर सभी पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है जहां सभी पदाधिकारी 25 सितंबर को अपने अपने बूथों पर रहेंगे।

आज महाराणा प्रताप मंडल में ग्राम निठारी में आयोजित सदस्यता कैम्प पर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला आयोग सदस्य श्रीमती मीनाक्षी भराला एवं पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर ने स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, प्रदीप चौहान, सत्यनारायण महावार, पंकज झा, लोकेश कश्यप, रवि प्रधान, संजय बाली, निर्मल सिंह, प्रज्ञा पाठक, उमेश यादव, मधु मेहरा, संजय बैसला,अमित नागपाल, नीरज चौहान, गोविंद कोरंगा, मदन राय, सुनील शर्मा,परविंदर बैरागी, संदीप अम्बावाता,सरिता, रवि अग्रवाल, संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Exit mobile version