Site icon Thenews15.in

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, नोएडा महानगर द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें “वन नेशन, वन इलेक्शन” (एक राष्ट्र, एक चुनाव) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी रणनीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना था।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री शिव ओम शर्मा जी उपस्थित रहे, जिन्होंने “वन नेशन, वन इलेक्शन” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके दूरगामी लाभों के बारे में बताया।
शिव ओम शर्मा – क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि से संगठन को नई दिशा मिल रही है।

बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री ओमवीर अवाना जी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर नोएडा जिलाध्यक्ष श्री महेश चौहान जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की आने वाली योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई, जिनमे ग्राम चौपाल, जनजागरूकता अभियान, केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, और स्थानीय स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मुख्तानंद शर्मा, इन्द्रज खटाना, दिनेश चौहान, अजय यादव, रोहित शर्मा, चरण सिंह प्रधान, विष्णु शर्मा, प्रदीप त्यागी, सर्वेश कुमार सिंह, लीलू अवाना, संजीव पटेल, चिरंजीवी, पी.के. त्यागी, अमित अवाना आदि शामिल रहे।

Exit mobile version