Site icon Thenews15.in

उत्तराखंड सभा करनाल के प्रधान बने मोहन सिंह कन्याल

करनाल, (विसु)। उत्तराखण्ड सभा (रजि) करनाल सभा की एक बैठक शिव मन्दिर गली नम्बर एक के भवन में सम्पन्न हुई। आम सभा में मोहन सिंह करनाल को सर्वसम्मति से संस्था का प्रधान चुना गया। नव नियुक्त प्रधान मोहन सिंह कन्याल ने अपने चयन उपरांत नई कार्यकारणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को नियुक्त्ति पत्र प्रदान किये।बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद व निष्ठा की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान ने उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक अग्राम व वीर चन्द्र हिंद गढ़वाली की स्मृति में विचार विमर्श किया।
कार्यक्रम में संस्था के मुख्य सलाहकार राम प्रसाद नोटियाल, वरिष्ठ उप प्रधान, शिव प्रकास सेमवाल, संरक्षक रमेश चन्द्र बलोनी, कुमाँऊ विकास परिषद के प्रधान हरीश शर्मा, सचिव शशांक ध्यानी व धनेश डिमरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी व पूरा समाज उपस्थित थे।

Exit mobile version