समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ली गिर जाएगी। उनका इशारा केंद्र सरकार की तरफ था। अखिलेश यादव का ये जवाब सुनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पार्टी के नेताओं ने खूब तालियां बजाईं। सपा चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मुद्दों पर बात की। दरअसल, सोमवार (25 मई) को कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि एक साल में पीएम नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं. राहुल गांधी के इसी बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी।
यूपी सरकार जाति-धर्म देखकर एनकाउंटर कराती है- अखिलेश यादव
सपा चीफ ने कहा, “धाक जमाने के लिए यूपी में एनकाउंटर किए जा रहे हैं। एनकाउंटर के बहाने पीडीए को डराकर उसका हक मारना चाहते हैं. सरकारी स्तर पर एक अपराध तंत्र खड़ा कर दिया है। फर्जी एनकाउंटर के पुलिस वालों के परिवार वाले कुंठा में जीवन बिता देते हैं। इन पुलिसवालों को सोचना चाहिए कि सरकार उन्हें पुलिस से अपराधी बना देती है।

