जातीय जनगणना की ओर बढ़ी मोदी सरकार

 सियासी गलियारों में हलचल तेज

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अब जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो आज़ादी के बाद देश में पहली बार होने जा रहा है। सरकार का तर्क है कि इससे वंचित तबकों को सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं में समान भागीदारी मिल सकेगी। लेकिन इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को जातीय राजनीति के चलते हुए नुकसान से सबक लेते हुए अब पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उसी रणनीति को अपना रही है। भाजपा का लक्ष्य इस बार बिहार में 225+ सीटें जीतने का है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन पहले से ही सामाजिक न्याय के एजेंडे पर चुनावी मैदान में डटा हुआ है।

राजद नेता शक्ति यादव ने भाजपा की रणनीति पर तीखा हमला करते हुए कहा, “यह बिहार है, और यहां राजद है। भाजपा ने धर्म की राजनीति का थर्मामीटर लगाकर देख लिया है कि वह यहां नहीं चलेगी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में दलित और वंचित वर्गों का भरोसा राजद पर है। ‘नया बिहार, तेजस्वी सरकार’ का सपना अब जनसंकल्प बन चुका है।”

गौरतलब है कि आरएसएस, जो पहले जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं था, अब इस पर समर्थन देता दिख रहा है। सितंबर 2024 में पलक्कड़ में हुई संघ की समन्वय बैठक में संघ प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने इसे राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से ज़रूरी बताया था।

विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा अब धर्म की राजनीति से उतरकर जातीय समीकरणों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। राजद सुप्रीमो लालू यादव पहले ही कह चुके हैं कि वे “कान पकड़ कर” जातीय जनगणना कराएंगे और आरक्षण की नई व्यवस्था लागू करवाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आने वाला बिहार विधानसभा चुनाव जातीय समीकरण, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता बनाम राष्ट्रवाद की राजनीति के बीच टकराव का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा