Site icon Thenews15.in

ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के सदस्यों ने धूमधाम से फहराया तिरंगा झंडा

बिट्टू कुमार

पश्चिमी चंपारण। 78 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ राज देवड़ी के प्रांगण में मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने अपने हाथों से झंडा ध्वजरोहण किया साथ में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला सचिव अरूण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नसीम अंसारी, विवेक श्रीवास्तव,मो. असलम, अजित कुमार , ताज खान, अब्दुल हक, आदि सामिल रहे। राष्ट्र गाण के बाद मिठाई का वितरण कर एक दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित कर कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था आजादी में हमें अपने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए। आजादी के खातिर हमारे देश के जवानों ने देश की खातिर अपने आप को सूली पर चढ़ा दिया उनकी कुर्बानीयों को याद कर आंखें नम हो जाती है ये देश हम सब हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाईयों का देश है सबने आजादी की लड़ाई में अपना खून बहाया है। ये आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन हमेशा पत्रकारों के हक की बात करती है और करता रहेगा।

Exit mobile version